देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मामले सामने आ रहे हैं , राज्यों में भी सरकार अलर्ट हो गई है। प्रदेश में कोविड से बचाव की एडवाइजरी जारी हो गई है। इसके तहत सभी सांस, फेफड़े, दिल के मरीजों की निगरानी हो रही है। संदिग्ध मरीजों की जांच भी की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल उसकी सूचना पोर्टल पर दी जाएगी।
शासन ने सभी अस्पतालों को कोविड बचाव संबंधी तैयारियां होने लगी हैं और निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गई है। उत्तराखंड में भी सभी जिलों व अस्पतालों के लिए ये एडवाइजरी जारी की है।प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

