गुजरात में चक्रवातीय तूफान बिपरजॉय का प्रकोप अभी भी जारी है। इसका असर लगातार बना हुआ है। मुंबई से लेकर केरल के तट तक समंदर में तूफानी लहरें उफान मार रही है। अरब सागर में इस साल उठे चक्रवात को ‘बिपरजॉय’ के नाम से जाना जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चेतावनी जारी की है। उन्होंने चक्रवात के बढ़ते खतरे को देखते हुए सौराष्ट्र-कच्छ के तटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और खतरे को देखते हुए मंगलवार शाम तक, गुजरात के आठ तटीय जिलों से 37,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित दूसरी जगह पहुंचाया गया है। वहीं, यहां सैनात को तैनात किया है। अब गुजरात में ग्रामीणों तक जरूरी सामानों को नावों से पहुंचाया जा रहा है। इसकी एक वीडियो भी सामने आया है। ज्वार की लहरें समुद्र में ऊंची उठ रही हैं।
बिपरजॉय का खतरा जारी, सौराष्ट्र-कच्छ में रेड अलर्ट

