250 आतंकी लांच पेड़ पर, घुसपैठ की हो रही कोशिश-सेना अलर्ट

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज  आने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सीमा पार से आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश में हैं।  इस बात की जानकारी खुफिया एजेंसियों ने दी है जिसके बाद बीएसएफ ने अलर्ट जारी किया है और एक शीर्ष अधिकारी ने सूचना दी है कि पाक सीमा से लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। सीमा पार लॉन्चपैड पर ये आतंकवादी घुसे हुए हैं ऐसी जानकारी दी गई है।

बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मीडिया से वार्तालाप में बताया है कि 250-300 आतंकवादी लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं। हम और सेना सभी संवेदनशील इलाकों पर हावी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम करके रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *