कोरोना महामारी में अभिभावकों को खो चुके बच्चों के लिए KVS पीएम केयर द्वारा दाखिला 

नई दिल्ली: कोरोना महामारी में अपने अभिवावकों को खो चुके छात्रों के लिए सरकार ने सोचा हैं,जिसके चलते अब ऐसे बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में पीएम केयर स्कीम के तहत दाखिला दिया जाएगा ऐसा नियम लागू हुआ है। अब केवीएस, उन सभी छात्र-छात्राओं को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत प्रवेश देगा, जिन्होंने 1 से 12 तक किसी भी कक्षा के दौरान COVID-19 के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। सभी केंद्रीय विद्यालय को इसकी सूचना दे दी गयी है। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 28 फरवरी, 2022 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्रों का प्रवेश वीवीएन-विद्यालय विकास निधि श्रेणी के तहत और जिस जिले में केंद्रीय विद्यालय है, उसके जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति पर किया जाएगा। डीएम द्वारा अधिकतम 10 छात्रों को प्रति कक्षा दो का चयन किया जा सकता है। सरकार के निर्णय के कारण केवीएस के प्रवेश दिशा-निर्देशों में बदलाव किया गया है।

28 फरवरी से दाखिले शुरू –केंद्रीय विद्यालय संगठन प्रवेश प्रक्रिया 28 फरवरी, 2022 को कक्षा 1 के पंजीकरण के साथ शुरू हुई। वहीं कक्षा 2 से 10 के लिए पंजीकरण 8 अप्रैल, 2022 को होगा। इसके अलावा, कक्षा 11 का पंजीकरण कक्षा 10 के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के दस दिनों के भीतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *