कांग्रेस सांसद ईडी की रडार पर, पेश होने के लिए मांगी मोहलत

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने ईडी से पेश होने के लिए और कुछ दिन की मोहलत की मांग की है।  ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और साल 2011 में चीनी नागरिकों को वीजा जारी कराने के मामले में कार्ति चिदंबरम को समन भेजा था अब  कार्ति चिदंबरम ने आरोप लगाया है कि ईडी द्वारा जो दस्तावेज की मांग हुई है अब वो मामले से बिल्कुल भी संबंधित नहीं हैं और उन्हें मांगे गए दस्तावेज इकट्ठा करने के लिए कुछ समय की जरूरत है।ईडी ने पहले कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को 12 दिसंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के निर्देश दिए थे।कार्ति चिदंबरम ने संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने का हवाला देकर पूछताछ के लिए पेश होने से किनारा किया था जिसके बाद अब ईडी ने 16 दिसंबर को कार्ति को जांच अधिकारी के सामने पेश होने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *