आज तक आपने सुना होगा कि सासे बहुओं को घूंघट में देखना पसंद करतीं हैं लेकिन यूपी के आगरा में सास-बहू के बीच झगड़े का गजब मामला सामने आया है। इसमें ग्रामीण परिवेश से आई बहू को साड़ी पहनने पर सास उसे मना करती है ताने गढ़ती है। कहती है कि बहु जींस-टीशर्ट पहनकर रहे। पति भी पत्नी की नहीं सुनता । मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचा तो बहु ने सच बताया। बीते दिन रविवार को जब इस मामलें पर काउंसिलिंग की गई तभी भी बात नहीं बन सकी । इस पर अगली तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है। यह मामला बतादें कि आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र का है जहां एक युवक की शादी सवा साल पहले एत्मादपुर क्षेत्र की युवती से हुई थी। युवक निजी कंपनी में नौकरी करता है। युवती का आरोप है कि वह ग्रामीण परिवेश से आई है और सास पति उसपर जींस पहनने का दबाव बनाते हैं। सास शहर में रहने के कारण खुद जींस पहनती हैं।इतना ही नहीं मना करने पर को पीटा भी है।पीड़िता ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। काउंसलर ने रविवार को दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्हें समझाया गया। समझौता नहीं होने पर अगली तारीख दी गई है।
Related Posts
श्रीकृष्ण जन्मभूमि -ईदगाह मस्जिद विवाद : इस महीने होनी है अहम सुनवाई,फ़ैसले की उम्मीद
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद केस के इस साल भी गरमाने की उम्मीद…
हरिद्वार पंचायत चुनाव में 461 प्रत्याशी मैदान में,चुनाव चिन्ह आज होंगें आवंटित
हरिद्वार : हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी के दिन 44 सीटों के लिए 461 प्रत्याशी चुनावी मैदान में…
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में क्यों लगा हाई अलर्ट? छुट्टियां रद्द
देहरादून : प्रदेश में दिवाली को लेकर कॉर्बेट लैंडस्केप में हाई अलर्ट का ऐलान हुआ है। वनकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द हो गई…

