श्रीकृष्ण जन्मभूमि -ईदगाह मस्जिद विवाद : इस महीने होनी है अहम सुनवाई,फ़ैसले की उम्मीद

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद केस के इस साल भी गरमाने की उम्मीद है । बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद केस पर सुनवाई शुरू हो सकती है। मथुरा कोर्ट की ओर से शाही ईदगाह मस्जिद के अमीन सर्वेक्षण से संबंधित आदेश जारी किया गया था। अब इस मामले में शाही ईदगाह मस्जिद प्रबंधन की ओर से कोर्ट में इसके खिलाफ अपील किए जाने की भी तैयारी की जा रही है। मस्जिद कमेटी की ओर से अमीन सर्वे का विरोध किया जा रहा है। वहीं, नए साल के पहले महीने यानी जनवरी माह में कम से कम चार कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।
नए साल के पहले महीने में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद में कम से कम चार कोर्ट में सुनवाई होगी। धार्मिक स्थलों से संबंधित विभिन्न मामलों में याचिकाकर्ता और प्रतिवादी दोनों सुनवाई की तैयारी कर रहे हैं। पिछले महीने मथुरा की एक सिविल कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद के अमीन निरीक्षण का आदेश दिया था। सोमवार को शीतकालीन अवकाश के बाद कोर्ट दोबारा खुलने पर शाही ईदगाह मस्जिद प्रबंधन समिति सर्वे के खिलाफ आपत्ति दाखिल कर उस पर रोक लगाने की मांग करने जा रही है।