हरिद्वार : हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नाम वापसी के दिन 44 सीटों के लिए 461 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। आज उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। छह से आठ सितंबर तक देवपुरा चौक में जिला पंचायत कार्यालय में हुई नामांकन प्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्य की 44 सीटों के लिए 585 दावेदारों ने नामांकन किया है। बीते दिन नौ से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच भी हुई सुभाष वर्मा समेत नौ के नामांकनपत्र रद्द कर दिए गए। बीते दिन सोमवार को नामांकन वापसी के दिन 115 दावेदारों ने नाम वापस हुए हैं।
26 सितंबर को मतदान और 28 सितंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। रुड़की ब्लॉक में अंतिम दिन 207 दावेदारों ने नाम वापस ले लिया। 101 दावेदार पहले ही मैदान से बाहर चुके हैं। ऐसे में अब ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और बीडीसी के 618 पदों पर 1388 दावेदार मैदान में रहे गए हैं। कुल 618 पदों पर 1388 दावेदार मैदान में रह गए हैं।

