जिस बेटे को पिलाया दूध, उसने अपनी ही माँ की बेरहमी से की हत्या

राजधानी देहरादून डालनवाला थाना क्षेत्र से बड़ी दिलदहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां यूपी पुलिस के सीओ की पत्नी की हत्या कर दी गई ह्त्या किसी बाहरी हत्यारे ने नहीं बल्कि उनके अपने बेटे ने ही की है। सीओ के बेटे ने ही अपनी मां को लोहे की रॉड से मारडाला।  पुलिस ने सीओ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है इस हादसे के बाद परिजनों समेत आस पास के लोग सभी सहमे हुए हैं। इलाके में सनसनी है।

 
दरअसल, दून के डालनवाला के बलबीर रोड में बनें जजेज कॉलोनी की भागीरथी एनक्लेव में हुए इस वारदात से सभी स्तब्ध है। यहां पर सीओ मलखान सिंह का मकान है। सिंह इस वक्त मुरादाबाद में पोस्ट है। उन्होंने अपनी पत्नी बबीता (55) को फोन किया तो फोन नहीं उठा। उन्होंने पड़ोसियों को फोन किया तो वह भी घर पर कुछ नहीं देख पाए। जिसके बाद मलखान चिंतित हुए और घर आए दरवाजा खुलवाया तो उनके बेटे आदित्य ने दरवाजा खोला। देखा कि बाहर वाले बेडरूम में पत्नी बबीता की खून से लथपथ लाश पड़ी है। आदित्य की भी हाथ की नस भी कटी हुई थी।  मलखान सिंह को समझते देर न लगी कि उनके बेटे ने ही हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *