सामूहिक हत्या मामला: एक ही परिवार के पांच सदस्यों को बेरहमी से मारा

देहरादून : राजधानी देहरादून के पास रानीपोखरी में बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या की गई है। शांति नगर निवासी महेश तिवारी ने अपने पूरे परिवार के पांच सदस्यों को मार  दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है की आरोपी मूल रूप से बांदा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है हत्या की वजह क्या रही होगी ये आरोपी से जानकारी बयान के आधार पर ली जाएगी। मृतकों में तीन बेटी माता व आरोपी की पत्नी शामिल है। आरोपी ने चाकू से वार कर सभी को मौत को घाट उतार दिया। रानीपोखरी नागाघेर में परिवार के लोगों की हत्या करने का आरोपी कई सालों से नागा घेर में रह रहा था। प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि आरोपी पूजा पाठ करता था।और शांत ही रहता था। उसने घटना को कैसे अंजाम दिया होगा ये कोई समझ नहीं पा रहा है।

 मृतकों के नाम –

  • नीतू देवी उम्र 36 वर्ष- पत्नी
  • अपर्णा उम्र 13 वर्ष- पुत्री
  • अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पुत्री
  • बीतन देवी उम्र 75 वर्ष- माता
  • स्वर्णा उर्फ गुल्लो उम्र 11 वर्ष पुत्री 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *