वर्ल्ड कप देखने पहुँच सकते कई ग्लैमर चेहरे, ख़ास होने वाला है फाइनल दाव

भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच सभी जगह चर्चा का विषय बना हुआ है जहां नोएडा ग़ज़िआबाद में बड़ी स्क्रीन्स लगाकर सोसाइटीज़ में मैच देखा जाएगा वहीं विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेला जाने वाले मैच में मशहूर हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। कल के इस मैच में कई ग्लैमर हस्तियों को मौजूदगी का तड़का लगने वाला है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी स्टेडियम में मौजूद रह सकती हैं। इन दोनों के अलावा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आने वालीं हैं। सारा भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल की कथित गर्लफ्रेंड हैं। हालाँकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।इतनी ही हस्तियां नहीं बल्कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रीति नारायण मैच देखने पहुँच सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *