IND Vs China: चीनी सैनिकों ने की अरुणांचल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश,भारतीय सैनकों ने खदेड़ा

चीन ने एक बार फिर से नापाक हरकत करने की कोशिश की है। भारत से सटी सीमाओं पर उसके सैनिक अक्सर भारत में घुसने की कोशिश पर आमादा रहतें हैं। इससे बार-बार सीमा पर तनाव बना रहता है।  ताजा मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर अरुणाचल प्रदेश सेक्टर से सामने आया है। पिछले सप्ताह अरुणाचल सेक्टर पर दोनों देशों के सैनिकों के समक्ष तनाव बढ़ गया जिसमें पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, जिससे घंटों आपसी तनाव बना रहा।  
सूत्रों की मानें तो इस तनाव पर अरुणाचल सेक्टर में औपचारिक रूप से दोनों देशों की सीमाओं को सीमांकित नहीं किया गया है। इसलिए एलएसी को लेकर दोनों देशों की सेनाओं की अपने अपने तर्क बनें हुए हैं,लेकिन पिछले पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिक भारत की सीमा के बेहद करीब तक आ गए, जिससे यह स्थिति कुछ गंभीर हो गई थी। इसके बाद दोनों देशों के लोकल कमांडरों ने मोर्चा संभाला और आपसी बातचीत के बाद मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत सेनाएं पीछे हटाई गयीं . कुछ सूत्रों के हवाले से खबरें मिली की,इस तनातनी में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।आज एलएसी पर 200 चीनी सैनिक भारत की सीमा के काफी घुसने की कोशिश कर चुके थे लेकिन इसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। और भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *