हाल ही में क्रूज ड्रग्स केस में किंग खान शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में गया है। जबकि न्यायिक हिरासत में भेजे गए आर्यन खान ने उसी दिन जमानत याचिका भी लगाईं थी। जिसकी कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। आर्यन के साथ साथ आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन खान की जमानत को लेकर उनके वकील सतीश मानशिंदे पूरी जोर शोर से लगे हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी उनकी जमानत याचिका के विरुद्ध हो सकती है।
आपको बतादें कि आज गौरी खान का जन्मदिन है और इस मौके पर उनका बेटा न्यायिक हिरासत में बंद हैं। खबर है कि शाहरुख और गौरी जल्द से जल्द अपने बेटे को अपने घर में जल्द आने का इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स खुलकर शाहरुख और आर्यन को अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। हाल ही में ऋतिक ने आर्यन के लिए एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था जिस पर सेलेब्स ने अपनी अलग अलग प्रतिक्रया भी दी है। आर्यन समेत 8 को हिरासत में लेकर एनसीबी 11 अक्तूबर तक हिरासत की मांग करते हुए अभी भी छापेमारी कर रही है और इस दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है। NCB ने अभी तक इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने बताया कि मुंबई तट पर क्रूज जहाज पर पार्टी में छापेमारी के बाद ड्रग्स की जब्ती से संबंधित मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बतादें कि शाहरुख़ के बेटे आर्यन के वकील मानशिंदे ने आर्यन के पक्ष में कोर्ट में कहा कि आर्यन को क्रूज पर खास मेहमान के तौर पर बुलाया गया था और वह एक दोस्त के साथ वहीं गया था। उसे क्रूज पर जाने का एक भी पैसा नहीं दिया गया। ऐसे में क्रूज पर क्या हो रहा है उसका आर्यन से कोई लेना देना नहीं है। इस पर अनिल सिंह ने कहा, एक व्यक्ति को दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता।

