बीते दिन गुरूवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हुई सभी जानतें हैं कि इन उपवासों में अधिकतर लोग कुट्टू बनें पकवान को पकाकर कहते हैं लेकिन अब इसपर शंका खड़ी हुई है मामला उत्तराखंड के ऋषिकेश का है जहाँ बीते दिन ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्रके हरिपुर कलां में अलग-अलग परिवारों के 30 लोगों की हालत बिगड़ गई,जिसका कारण था कुट्टू का आटा। वहीं हरिद्वार में भी कुट्टू का आटा खाने से 20 लोगों की हालत गंभीर हो गई है। पता चला है कि जिन लोगों की हालत बिगड़ी है उन सभी लोगों ने गुरूवार शाम को कुट्टू के आटे से बनें खाने को खया था।
इस मामलें में जांच पर पता चला है की इन सभी लोगों ने अलग-अलग दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकानदारों से कुट्टू के आटे के सप्लायर की जानकारी जुटाने में लग गई है। आपको बतादें की ये पहली दफा नहीं हैं की कुट्टू हालत ख़राब हुई है बल्कि पिछले वर्ष भी नवरात्र के समय 100 लोगों की रुड़की में हालत गंभीर हुई थी। जिन लोगों की इस बार हालत बिगड़ी है उनमें करीब 20 को उलटी दस्त की बेहद समस्या हुई है। फूड प्वाइजनिंग की आशंका पर सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ऋषिकेश और हरिद्वार के 50 लोग कुट्टू का आटा खाने से हुए बीमार,बिगड़ी तबियत अस्पताल में भर्ती

