वर्ष 2021 का अंतिम चंद्रग्रहण हुआ शुरू,जानिए समय और सावधानी

आज वर्ष 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण जारी है।  इसे दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा रहा है। ये भी कहा जा रहा है कि यह 580 साल बाद सबसे बड़ा और लम्बे समय तक चलते वाला चंद्र ग्रहण है।  इस चंद्र ग्रहण की इंडियन क्लॉक के हिसाब से बात करें तो ये सुबह 11 बजकर 34 मिनट से आरम्भ हो चुका है। जो शाम के 5 बजकर 59 मिनट पर समाप्त होगा।

क्या करें ग्रहण के दौरान – चंद्र ग्रहण के दौरान क्या क्या सावधानियां और उपाय करना चाहिए-ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।
ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए। 
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर जाना चाहिए। 
ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर इसका ग़लत असर पड़ता है। 
सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट नहीं जाना चाहिए।
सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता। 

ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए।

भारत में असर –

भारत में उपच्छाया चंद्रग्रहण के कारण इसे पूरे देश में नहीं देखा जा सकता है। भारत में पूर्वोत्तर के दो राज्यों में इस ग्रहण को कुछ ही देर के लिए देखा जा सकता है। सूर्यास्त के समय ही अरुणाचल प्रदेश और असम में इसे आंशिक रूप से देखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *