महिला मुख्य आरक्षी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है। तीनों बदमाश ट्रेनों में आपराधिक वारदातों को अंजाम देते थे। जिनके खिलाफ मुकदमें चल रहे है। एसटीएफ की जांच में निकल कर आया है कि तीनों कूरेभार स्टेशन पर सरयू एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बैठे और उसमें महिला मुख्य आरक्षी के अलावा दो साधू भी बैठे हुए थे। महिला आरक्षी अपना बैग सिरहाने रखकर सो गई जिसके बाद तीनों ने उसके पास जाकर छेड़खानी की और विरोध करने पर अनीस ने उसके गाल पर ब्लेड मार दिया। सिर कई बार खिड़की से लड़ा दिया। फिर तीनों उसके साथ जबरदस्ती बदतमीजी भी करने लगे।
चलती ट्रेन में सवार हुए और किया हमला, एक आरोपी मुठभेड़ में ढेर

