बामनोली गांव में एक जमीन मालिक को फायदा कराने के मामलें में जिला मजिस्ट्रेट पर गाज गिरी है। जिला मजिस्ट्रेट (दक्षिण-पश्चिम) हेमंत कुमार को पद से हटा दिया गया है साथ हीउपराज्यपाल ने डीएम के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को भी आदेश दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना भेजी है। जांच के लिए मामला सीबीआई को भेजने की मंजूरी भी दे दी। हेमंत कुमार पर इस मामलें में सामने आया है कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से अधिग्रहित की जा रही 19 एकड़ भूमि के लिए तय हुए मुआवजे को खारिज किया और जमीन के दाम बढ़ गए एलजी के निर्देश पर सेवा विभाग ने हेमंत को हटाकर विशेष सचिव (एआर) बनाया है। उनकी जगह लक्ष्य सिंघल को दक्षिण-पश्चिम जिले का डीएम पद दिया गया है। इसके आलावा सिर्फ हेमंत कुमार की जगह ही नहीं बल्कि अन्य समेत 15 आईएएस अफसरों के विभाग बदले गए हैं। मनीष गुप्ता को अतिरिक्त विभाग के साथ डूसीब का सीईओ, ए अनबासु को दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ के साथ अन्य पद, एचपीएस शरण को आईटी सचिव व जीएसडीएल में एमडी, विनोद पी कावले को महिला एवं बाल विकास विभाग में सचिव व अन्य पद सौपा गया है।
भ्रष्टाचार का बड़ा मामला : डीएम हटाए गए, सीबीआई जांच के आदेश

