लखनऊ एयरपोर्ट से सीतापुर निकले राहुल गांधी,प्रियंका को लेकर सीतापुर पहुँचेंगें 

 लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में बीते रविवार को हिंसा पर बवाल मचा हुआ है। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र भी दिल्ली पहुंच गए हैं। टेनी अमित शाह से मुलाक़ात है। यूपी के योगी सरकार ने राहुल-प्रियंका को तीन अन्य लोगों के साथ लखीमपुर खीरी जाने के परमिशन मिल गई है। राहुल गांधी लखनऊ से सीतापुर पहुँच चुके हैं। इसके अलावा सभी विपक्षी दल एक बार पांच लोगों के साथ लखीमपुर पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब अपनी गाड़ी से पहुंचे हैं। पहले प्रशासन उन्हें अपनी गाड़ी में ले जा रहा था। राहुल गांधी के साथ छत्तीगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद हैं। राहुल गांधी सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं। जहाँ राहुल गांधी सबसे पहले प्रियंका गांधी से मुलाक़ात करने जाएगें। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची में कहा कि हमलोग आज लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा होते हुए उत्तर प्रदेश कूच कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी जाएंगे, प्रियंका गांधी से मिलेंगे। कई विधायक शामिल होंगे, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख भी साथ चलेंगे। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखनऊ पहुंचकर कहा कि मैं आज राहुल गांधी के नेतृत्व में लखनऊ में हूँ । लखीमपुर की घटनास्थल पर हम जा रहे हैं।  किसानों और पत्रकारों को मार गिराया गया है। मुझे दुख है कि किस तरह योजना बनाकर हमला किया गया है। किसानों को मारा जाएगा तो हम चुप नहीं बैठेंगें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की मौत हुई है पत्रकार समेत प्रत्येक के परिवार को पंजाब सरकार की तरफ से 50 लाख मुआवज़ा दिया जाएगा।  कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए हैं। लखनऊ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमें अपनी गाड़ी में लखीमपुर खीरी जाना है लेकिन ये (पुलिस) चाहते हैं कि हम इनके साथ इनकी गाड़ी में जाए। इसका मतलब है कि ये कुछ न कुछ बदमाशी कर रहे हैं इसलिए हम लोग यहां बैठे हुए हैं।  राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसी से नहीं डरता हूं। राहुल गांधी अपनी गाड़ी से जाने की जिद पर अड़े रहे। अजय मिश्र टेनी की सफाई –लखीमपुर कांड पर मंत्री अजय मिश्र टेनी ने आज दिल्ली स्थित गृहमंत्रालय पहुंचे। इससे पहले उन्होंने आज सुबह गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी से यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लखीमपुर खीरी कांड के बाद पार्टी नेतृत्व ने तलब किया है तो उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान ने मुझे तलब नहीं किया है। मुझे दिल्ली में निजी काम है। आज उन्होंने कहा कि, मेरा बेटा कार में नहीं था। कार पर हमला करने के बाद, चालक घायल हो गया, कार अपना संतुलन खो बैठी और वहां मौजूद कुछ लोगों के ऊपर दौड़ गई। मैंने उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है जिन्होंने अपनी जान गंवाई है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *