नूंह शोभा यात्रा में पुलिस ने को हिरासत में लिया

विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आज सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा निकालने का एलान हुआ जिसके बाद  प्रशासन भारी अलर्ट पर है। जबकि  जलाभिषेक यात्रा की इजाजत नूंह जिला प्रशासन की तरफ से नहीं मिली है और आज इसके मद्देनजर सीमाओं को सील कर गहन चेकिंग के बाद ही वाहनों को प्रवेश करने दिया जा रहा है। आपको बतादें कि आसपास के जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त है। पलवल में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश संयोजक के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। 

प्रदेश संयोजक मनीष भारद्वाज को घर के अंदर कैद किया गया है। उन्हें बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। तीन गाड़ियों से लोग हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए मंदिर की ओर रवाना हो गए। यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहा है। शोभा यात्रा में जाने के लिए तैयार लगभग 55 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिए गए हैं और साथ ही पुलिस ने सभी को बस में बैठाया और अज्ञात स्थान के लिए ले जाया गया। नूंह के अकबर चौक पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर मंदिर की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *