क्या चांद होगा हिन्दू राष्ट्र घोषित?, उठी मांग !

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद पूरी दुनिया ख़ुशी और हर्षोल्लास में डूबी हुई है , चारों तरफ गर्व और उत्साह का माहौल है वहीँ अब भारत के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तरफ से आने वाली जानकारियों का इंतजार हो रहा है। और दूसरी तरफ चांद का लेकर एक संत ने अजीबो-गरीब सरकार से मांगे करने लग गए हैं अब संतों का कहना है कि कोई और देश अपना हक जताए उससे पहले चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। 

आपको बतादें कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में चंद्रयान-3 की लैंडिंग जिस जगह हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट नाम देदिया है। नाम रखे जाने के बाद अब अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने मांग करते हुए कहा है कि चांद को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए। चक्रपाणि महाराज ने ये भी कहा है कि इसके पहले कि कोई दूसरा चांद पर जाकर जिहाद करे, वहां पर जाकर कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाए, आतंकवाद को फैलाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *