नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। नीरज की इस उपलब्धि पर पूरा देश जोश और ख़ुशी में डूबा हुआ है। नीरज ने 88.17 मीटर दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने बुडापेस्ट में आधी रात को स्वर्ण पदक जीता और देशवासियों को नीरज पर इसका पूरा विश्वास भी था।
इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग नीरज को देखने के लिए रात में भी नहीं सोए और उनकी इस उपलब्धि को देखा। नीरज ने पदक जीतने के बाद इन सभी लोगों का धन्यावद किया और ख़ुशी जाहिर की। शुक्रिया वहीं, कई लोगों को अगले दिन सुबह यह खबर मिली और उनके दिन की स्वर्णिम शुरुआत हुई। यहां हम नीरज का वह थ्रो दिखा रहे हैं, जिसमें उन्होंने 88.17 मीटर की दूरी हासिल की और विश्व विजेता बने।जैकब वडलेज ने 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
जीत के बाद नीरज अभी भी कुछ ख़ासा खुश नहीं दिखे बल्कि उन्होंने कहा कि “मैं आज रात 90 मीटर से अधिक थ्रो करना चाहता था। लेकिन इसके लिए सब कुछ मेरे पक्ष में होना जरूरी है। मैं आज शाम सब कुछ एक साथ सही नहीं कर पाया। आशा करता हूँ कि मैं अगली बार ऐसा कर पाऊं।

