पीएम के कार्यक्रम में गहलोत का भाषण हटाया गया,पीएमओ ने दिया जवाब 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान दौरे पर राजनीती शुरू हो गई है। आज गुरूवार को पीएम मोदी राजस्थान के सीकर आ रहे हैं जिसपर  सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट करके हलचल पैदा कर दी है। गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी, आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है, इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा। ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत है पीएमओ ने  इसका जवाब दिया है।मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपये है जिसमें 2,213 करोड़ केन्द्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है।   

PMO का जवाब –

 प्रधानमंत्री कार्यालय ने अशोक गहलोत के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है कि  “अशोक गहलोत जी, प्रोटोकॉल के हिसाब से आपको भी आमंत्रित किया गया था और आपका भाषण भी रखा गया था। लेकिन, आपके कार्यालय ने सूचित किया कि आप कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजी जी की राजस्थान में की गई पूर्व यात्राओं में भी आपको बुलाया गया था आप पहुंचे भी आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका स्वागत है। आपका नाम विकास कार्यों की नाम पट्टिका पर भी दर्ज है। आपको यदि हाल ही में लगी चोट के कारण कोई शारीरिक परेशानी न हो, तो आपकी उपस्थिति को बहुत महत्व दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *