प्रदेश में डेंगू आई फ्लू का खतरा बढ़ा, जानें आंकड़ा 

देहरादून : प्रदेश में डेंगू के बाद आई फ्लू संक्रमण की दस्तक हुई है। अस्पतालों की ओपीडी में आई फ्लू के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। चार जिलों में 102 डेंगू के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 94 मरीजों में डेंगू पाया गया।  अभी तक राज्य में डेंगू की संख्या 102 हैं। इसमें देहरादून में 94, नैनीताल में चार, पौड़ी में दो व हरिद्वार जिले में एक मामला सामने आया है। डेंगू रोकथाम के लिए शासन स्तर से सभी जिलाें को पहले ही दिशा निर्देश दिए गए हैं। संक्रमण से बचने के लिए सावधानी और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *