सीतापुर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लखीमपुर हिंसा के बाद पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है। प्रियंका कल से पूरे 28 घंटों से पुलिस हिरासत में है,और अब यह समय अवधी बढ़ती ही जा रही है। प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस समर्थकों का लगातार प्रदर्शान चल रहा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर सरकार पर सीधा निशाना बनाया है और कहा है कि नरेंद्र मोदी जी, आपकी सरकार ने बगैर किसी आदेश और एफआईआर के मुझे पिछले 28 घंटे से हिरासत में रखा है। वहीं, प्रियंका ने ट्वीट में ये भी लिखा है कि अन्नदाता को कुचल देने वाले अब तक गिरफ्तार नहीं हुए क्यों?

गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सुबह तड़के प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने लखीमपुर जाने से बीच में रोककर अपनी हिरासत में लिया था। जिसके बाद से अब तक प्रियंका गांधी पुलिस हिरासत में ही नज़रबंद हैं। उनकी रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस के गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। हीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रियंका गांधी को हिरासत में रखने के मामले में ट्विट किया। उन्होंने लिखा कि जिसे हिरासत में रखा है, वो डरती नहीं है, सच्ची कांग्रेसी है, हार नहीं मानेगी! सत्याग्रह रुकेगा नहीं। आपको बतादें कि प्रियंकागाँधी को लेकर राहुल गांधी ने कल भी ट्वीट किया था और कहा था “प्रियंका मैं जानता हूँ तुम हिम्मत नहीं हारेगी, बिना किसानों से मिले तुम नहीं हटोगी

