बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे किया गया बंद

उत्तराखंड में आज बुधवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा दिख रहा है। राजधानी देहरादून के साथ साथ कई इलाकों में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी है कि कुछ दिन पूरे राज्य में तेज बारिश और बिजली चमकेगी। बारिश से होने वाले भूस्खलन से संवेदनशील इलाकों में सड़क मार्ग और राजमार्ग बंद रहेगा। सटीक जानकारी लेने के बाद ही यात्रा की योजना बनाए।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 296 सड़कें बंद कर दी गयीं हैं, 240 जेशीबी मशीनों को भी लगा दिया गया है।  पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 94 बड़कोट में डाबराकोट, खराड़ी और किशाला में तीन जगह बंद की गई है।बाडिया गांव में कई आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है।हाईवे का करीब पांच से सात मीटर हिस्सा धंस गया है। वहीं सड़क के अंदर से पानी रिस रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *