गौरतलब है कि राहुल गाँधी मोदी सरनेम मामले में परेशानियों में फसते नज़र आ रहे हैं। इस मामलें में सजा पाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इस याचिका पर सुनवाई के लिए है कहा है। कोर्ट ने कहा है कि वह 21 जुलाई को इस मामले में सुनवाई होगी। राहुल गांधी को गुजरात की सूरत कोर्ट ने मानहानि का दोषी करार दिया था। कोर्ट ने तब राहुल गाँधी को दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। इस मामले में उन्हें गुजरात हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। इसी फैसले के खिलाफ राहुल ने अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।
राहुल गाँधी को सजा, सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता

