देश के पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी मुखिया योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को धमकी भरा मैसेज मिला है। आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए तैयार रहने का भी जिक्र किया है। मुंबई पुलिस ने आज मंगलवार को बताया कि ट्रैफिक कंट्रोल रूम में धमकी भरा संदेश आया। धमकी देने वाले ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निशाने पर हैं। अधिकारी ने आगे बताया कि सिर्फ दो नेताओं को निशाना बनाने की नहीं बल्कि आरोपी ने 26/11 जैसे आतंकी हमले का भी जिक्र किया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। इस साल की 22 मई को भी मुबंई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज आया था,
पीएम-सीएम को मारने की धमकी,26/11 जैसा होगा हमला

