उत्तराखंड पुलिस ने किया सराहनीय काम, 78% मामलें सुलझे

उत्तराखंड में नाबालिगों के यौन शोषण के जितने भी मामलें हुए है करीब 19.52 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके सापेक्ष यहां पॉक्सो और अन्य यौन अपराधों के मुकदमों को निपटाने में उत्तराखंड पुलिस का देशभर में चौथा स्थान है। यहां पर 78.4 फीसदी मुकदमों में समय से आरोपियों की गिरफ्तारी और विवेचना पूरी की है। पुलिस इसमें और सुधार करने का प्रयास कर रही है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आंकड़ों की करें तो, प्रदेश में वर्ष 2020 में 573 मुकदमे नाबालिगों के यौन शोषण के सबसे अधिक हैं। 

अगले साल यह संख्या लगभग 25 फीसदी बढ़कर 712 हो गई थी जबकि 2022 में पूरे प्रदेश के थानों में पॉक्सो अधिनियम के चलते 851 मुकदमे हुए थे। यह करीब 19.52 फीसदी बढे हैं। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस मुकदमे दर्ज करने के साथ-साथ इनमें कार्रवाई भी तेजी से कर रही है।6.65 फीसदी मामलों में आरोपी अज्ञात होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *