देहरादून : आज उत्तराखंड के सभी सरकारी महाविद्यालयों में इसी शिक्षा सत्र से छात्र-छात्राओं के लिए बायोमीट्रिक की स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी की गई है। संयुक्त निदेशक एएस उनियाल के अनुसार, सभी 119 महाविद्यालयों में इस व्यवस्था को लागू किया गया है। प्रदेश के महाविद्यालयों में कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए बायोमीट्रिक से उपस्थिति को जरूरी करने के बाद अब से छात्र-छात्राओं के लिए इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन और उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी है।
उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक एएस उनियाल के अनुसार उच्च शिक्षा का नया शिक्षा सत्र एक जुलाई से शुरू हो जाता है, लेकिन अभी महाविद्यालयों में छात्रों के एडमिशन नहीं हुए हैं, और एक वजह यह है कि अब तक सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं हुआ। इसके अलावा उच्च शिक्षा में कोविड की वजह से सत्र देरी से चल रहा है। अभी छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं चल रही हैं। हालांकि विभाग की ओर से एडमिशन के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

