केंद्र ने नेफेड, एनसीसीएफ को प्रमुख उपभोक्ता केंद्रों में बांटने के लिएआंध्र, कर्नाटक, महाराष्ट्र से टमाटर खरीदने का निर्देश दिया है। सरकार की तरफ से बयान के मुताबिक़, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को आने वाले शुक्रवार से टमाटर की कीमतों में कुछ गिरावट होगी और खुदरा दुकानों के माध्यम से टमाटर का वितरण होगा। देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 200 रुपये प्रति किलोग्राम के पार आ पहुंची है। यहां तक कि थोक मंडियों में इसके भाव 150 रुपये से 180 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।
बाजार में बातचीत के बाद पता चला है कि एक पखवारे दौरान ही बाजार में टमाटर की कीमतें चार गुना और कहीं-कहीं उससे भी ज्यादा हो गईं हैं।

