पांच आतंकी गिरफ्तार, अमरनाथ यात्रा थी टारगेट

 जम्मू कश्मीर पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है, आज बुधवार को बड़गाम में पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से कई हथियार भी बरामद हुए है। पांचों आतंकी लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े बताये जा रहे हैं। वह अमरनाथ यात्रा में परेशानी डालने के उदेश्य से पहुंचे थे। आज एक अधिकारी ने बताया है कि बड़गाम के खाम इलाके में आतंकियों के होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद जांच शुरू की गई कई टीमों का गठन हुआ ,कार्रवाई की तो एक ठिकाने पर पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आतंकियों की पहचान रऊफ अहमद, हिलाल मलिक, तौफीक डार, दानिश अहमद और शौकत अली के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *