मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी दशमत रावत पर एक भाजपा कार्यकर्ता ने बेशर्मी का परिचय देते हुए पेशाब कर दी। घटना के बाद से सियासत जनकर शुरू हुई है। और आज गुरूवार को पीड़ित दशमत रावत भोपाल मुख्यमंत्री निवास आए और सीएम शिवराज ने दशमत के पैर धोकर और शॉल उड़ाई और सम्मानित किया। सीएम शिवराज ने कहा कि मन दुखी है। मेरे लिए जनता ही भगवान है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित से बात की। मुख्यम्नत्री ने उनसे उनके बच्चो की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। और कहा कि कोई परेशानी हो तो मुझे बताना है। बेटी लाडली लक्ष्मी है। पत्नी को लाडली बहना का लाभ मिल रहा है? आवास योजना का लाभ मिल रहा है? सीएम ने कहा कि बेटी को पढ़ाना है। बेटियां आगे बढ़ रही हैं। दशमत पल्लेदारी का काम करता है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित से कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। मैं माफी चाहता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान समान है। सीएम ने दशमत को सुदामा कहा। दरअसल,पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला को आदिवासी युवक पर पेशाब करने के मामले में दो दिन पहले मंगलवार रात करीब दो बजे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को मंगलवार रात में गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे रीवा जेल में डाला गया है और उसका घर भी तोड़ दिया है।
Related Posts
श्रीरामचरित मानस की प्रतियां जलायी, पूर्व मंत्री पर मुकदमा दर्ज
आज कल एक बाड़ा मामला सुर्ख़ियों में बना हुआ है जिसके तहत स्वामी प्रसाद मौर्य इसमें फास्ट नज़र आ रहे…
सीएम धामी ने कराया नामांकन,अब करेंगे जनसभा
चम्पावत: सभी जानतें है कि उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर चर्चाए जारी है चम्पावत सियासी केंद्र बना हुआ है। आज…
स्वामी नरसिंहानंद गिरी को राहत,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जमानत याचिका की स्वीकार
हरिद्वार : धर्म संसद में भड़काऊ भाषण देने के आरोपी नरसिंहानंद गिरी को सोमवार को जमानत मिल गई। प्रभारी सत्र…

