उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बर्बरता का मामला सामने आया है। जहां बेहद दर्दनाक तरह से किशोरी की ह्त्या की गई है। जहां टूंडला में एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। बताया गया है कि शुक्रवार दोपहर घर से लापता हुई थी। परिजन उसकी रात भर तलाश में जुटे रहे और चरी के खेत में जब लाश पड़ी मिली तो सभी के होश फाख्ता हो गए। किशोरी की बेहद ही बर्बरता के साथ हत्या की गई है। उसके हाथों में कील ठोंकी गई और आंखें भी निकाल ली गईं। शव अर्धनग्न हालात में था और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 10वी कक्षा की छात्रा बीते दिन शुक्रवार को दो बजे के बाद से ही लापता थी। परिजनों ने पहले समझा गांव में ही किसी के घर होगी। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों की बेचैनी बढ़ी और परिजनों ने गांव में पड़ोसियों, उसकी सहेलियों आदि से जानकारी ली, लेकिन उसका कहीं पता नही चला। परिजन रातभर उसकी हर संभव स्थान पर तलाश करते रहे। एक ग्रामीण शौच के लिए खेत पर गया, तो चरी के खेत में उसका शव पड़ा देख चीखता हुआ गांव पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा कि किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

