लखनऊ :आज सीएम योगी ने कहा कि दुनियाभर में यूपी अपनी मिठास बनाता है। छह साल पहले पर्ची चोरी, घटतौली और आंदोलन का दौर था। किसान अपनी फसल को आग लगाने को मजबूर था। पीएम मोदी ने किसानों के लिए कई रिफार्म लागू हुए। इससे बड़ा बदलाव देखने को मिला। आज यूपी गन्ना एवं चीनी उत्पादन, खांडसारी और इथनाॅल उत्पादन में पहले स्तर पर है। अब जरूरत प्राकृतिक खेती की है। पंजाब में बढ़ते कैंसर की बड़ी वजह कीटनाशकों से है। प्राकृतिक खेती से धरती माता के साथ आपकी सेहत भी ठीक रहेगी। मुख्यमंत्री शनिवार को लोक भवन में प्रदेश के उन्नतिशील गन्ना किसानों के सम्मान समारोह और नवनिर्मित भवनों के लोकार्पण के मौके पर कह रहे थे।
आज 2640 क्विंटल प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन करने वाले किसान कार्यक्रम में शामिल हुए और छह साल पहले अधिकारी इसे असंभव कार्य कहते थे। 3171 महिला समूहों में 59 हजार से अधिक महिलाएं काम करके प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में सहयोग कर रही हैं। गन्ना विभाग ने हर साल कुछ नया करके दिखाया है। करीब 2,13,400 करोड़ की धनराशि डीवीटी के माध्यम से सीधे किसानों के खाते में भेजी गई।

