लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में बड़ी लूट का मामला सामने आया है। लुधियाना के राजगुरु नगर में एटीएम में कैश जमा करवाने वाली कंपनी सीएमएस से करीब सात करोड़ रुपये की लूट हुई है। लुटेरे कंपनी की ही वैन में कैश लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। वारदात देर रात करीब डेढ़ बजे की है। सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को मुल्लांपुर में गांव पंडोरी में एक कैश वैन मिल गई है। पुलिस के अनुसार उसमें दो हथियार भी बरामद हुए हैं।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम –
बीती शुक्रवार देर रात करीब डेढ़ बजे दस लोग कंपनी परिसर में घुसे और इनमें से दो लोग पीछे के रास्ते से कंपनी दफ्तर में घुसे और दरवाजा खोला जिसके बाद बाकी आरोपी अंदर आए और वहां तैनात दो गार्ड और तीन कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी लूटी और भाग निकले।

