तिकुनिया कांड के गवाह पर ताबड़तोड़ फायरिंग,मामला दर्ज 

लखीमपुरखीरी : गौरतलब है बीते वर्ष यूपी के तिकुनिया काण्ड की आग पूरे देश में फैली लेकिन इस मामलें के मुख्य और अहम गवाह और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह पर बेहद खतरनाक हमला हुआ है। बीते दिन मंगलवार रात दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमला किया गया है। दिलबाग सिंह की कार पर बाइक सवार दो बदमाशो ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और भाग गए। फायरिंग में दिलबाग सिंह बच गए है। जिसके बाद दिलबाग सिंह ने कहा है कि वो जब लखीमपुर से गोला जा रहे थे तब रात करीब 10 बजे के पास अलीगंज के पास उनकी कार पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की जिसमे दिलबाग सिंह बाल-बाल बच गए। दिलबाग सिंह ने बताया कि उन्होंने मामले की तहरीर गोला कोतवाली में दी है। अभी किस पर भी शक होने की बात नहीं कही गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *