एक्टिवा 125 एच-स्मार्ट की कीमतों में बढ़ोतरी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने Activa और Activa 125 की कीमतें बढ़ गयीं हैं। एक्टिवा ने पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार पर अपना जलवा बरकरार रखा है। यह अब ज्यादातर परिवारों का पसंदीदा स्कूटर है। एक्टिवा की कीमत में 811 रुपये की बढ़ोतरी की गई जबकि एक्टिवा 125 की कीमत में 1,177 रुपये बढ़ाए गए हैं। कीमत बढ़ोतरी के अलावा होंडा ने स्कूटर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। टॉप-एंड एक्टिवा 125 एच-स्मार्ट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। कीमत 88,093 रुपये है। Honda Activa मेंन109 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *