मुंबई : दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर से धमकी मिली है। धमकी किसी और ने नहीं बल्कि उसी अज्ञात शख्स की तरफ से दी गई है। जिसमें 27 अक्तूबर को दो ईमेल भेजकर 200 करोड़ रुपये की मांग हुई थी। तीसरे ईमेल में शख्स ने फिरौती की रकम बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये कर दी क्योंकि अंबानी ने उसके पिछले दो ईमेल का जवाब नहीं दिया। अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित आवास एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी। ईमेल में आया है कि ‘आपकी सुरक्षा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, हम फिर भी आपको मार सकते हैं। इस बार यह कीमत 400 करोड़ रुपये है और पुलिस मुझे ट्रैक और गिरफ्तार नहीं कर सकती।’
बहुचर्चित कंपनी के चेयरमैन तीसरी बार जान से मारने की धमकी

