हाईकोर्ट से मध्य प्रदेश की हिंदू युवती को पिरान कलियर दरगाह में नमाज पढ़ने की इजाजत मिलने के बाद पुलिस अलर्ट है। युवती और उसके मुस्लिम मित्र ने याचिका में नमाज पढ़ने से रोकने के लिए कहा है। याचिकाकर्ताओं को रोकने वालों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस को अभी तक हाईकोर्ट की मंजूरी का इंतज़ार है। एसएसपी पूरे मामले में नजर बनाते हुए पल पल की अपडेट पर नज़र बनाए हुए हैं।
मध्यप्रदेश के नीमच जिले की हिंदू युवती और हरिद्वार निवासी उसके मुस्लिम मित्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पिरान कलियर दरगाह पर नमाज पढ़ने की इजाजत की मांग की थी जिस पर याचिका में कहा गया था कि पिरान कलियर में नमाज नहीं पढ़ने दी जा रही है। दोनों ने नमाज पढ़ने की अनुमति और विभिन्न धार्मिक संगठनों से खतरा जताते हुए सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी। हाईकोर्ट ने दोनों को नमाज पढ़ने की अनुमति दे दी है।

