Haridwar brutality ऐसे पकड़ में आया आरोपी राजीव

हरिद्वार के ऋषिकुल में मासूम के साथ दरिंगदी Haridwar brutality कर हत्या कर देने वाले फरार दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एक लाख 20 हजार के ईनामी राजीव यादव को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर बस अड्डे से पकड़ा है। सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह की अगुवाई वाली टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्ण राज एस ने ज्वालापुर कोतवाली में पत्रकार वार्ता कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर डीआईजी नीरु गर्ग के निर्देशन में 150 से अधिक पुलिसकर्मियों को आरोपी की धरपकड़ के लिए लगाया गया था।
900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की मदद से उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में तलाश करते हुए टीमें पहुंची।
350 से ज्यादा होटल, धर्मशालाएं, गैस्ट हाऊस, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन पर फोटो लगाए गए।
आरोपी के रिश्तेदारों, पड़ोसी, परिचितों से जानकारी लेते हुए करीब 200 लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई।
जिसके बाद हरिद्वार पुलिस टीम ने रविवार की सुबह आरोपी राजीव यादव को सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी को हरिद्वार लाने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

10 पुलिस टीमों ने की धरपकड़

टीम नंबर 1 में सीओ मंगलौर अभय प्रताप सिंह, (फैजाबाद व सुल्तानपुर व बस्ती की टीम), एसआई रविंद्र कुमार, कांस्टेबल नूर आलम, बृजपाल।

टीम 2 में एसआई अभिनव शर्मा थानाध्यक्ष खानपुर (लखनऊ टीम), एसआई अंकुर शर्मा, महिला एसआई डिम्पल, कां. रीना रावत, राहुल।

टीम 3 में अमरजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर (फैजाबाद टीम), एसआई राजेन्द्र रावत, का0 अमित भट्ट, डीप गौर, का0 बीरेश, रवि पन्त, विनोद गुसाईं, इमरान, जितेंद्र, सुनील मालिक।

टीम 4 में प्रदीप चौहान प्रभारी (सुल्तानपुर टीम) सीयूजी रुड़की, का0 नितिन।

टीम 5 में निरीक्षक रानीपुर योगेश सिंह देव प्रभारी (दिल्ली टीम), एसआई बिक्रम धामी, प्रवीण रावत, का0 आफताब,
का0 सन्त राम।

टीम 6 में एसआई राजीव चौहान प्रभारी सीआईयू हरिद्वार (गाजियाबाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस टीम), हेड. का0 सुंदर लाल, का0 पदम कुमार, वसीम आलम, उमेश, अजय, विवेक, शशिकांत, संत राम, आफताब।

टीम 7- में आईपीएस एएसपी सिटी विशाखा अशोक भदाणें (स्थानीय स्तर टीम), सीओ बहादराबाद विजेंद्र डोबाल, सीओ सदर पूर्णिमा गर्ग, इंस्पेक्टर ज्वालापुर प्रवीण सिंह कोश्यारी, निरीक्षक हरपाल सिंह, निरीक्षक रविन्द्र शाह,

निरीक्षक योगेंद गुसाईं, निरीक्षक संतोष कुंवर, निरीक्षक राकेश, एसआई रणवीर सिंह, पवन डिमरी, संजीत कंडारी, अरविंद रतूड़ी, कां. सतेंद्र यादव, देवेन्द्र चौधरी।

टीम 8 में निरीक्षक शंकर सिंह (स्थानीय स्तर सीसीटीवी टीम), एसआई अमित भट्ट, देवेन्द्र तोमर महिला एसआई लक्ष्मी मनोला, संदीपा भंडारी।

टीम 9 में एसआई खेमेंद्र गंगवार (देहरादून टीम), का. राजेश बिष्ट, सुनील मालिक।

टीम 10 में निरीक्षक गोविंद कुमार, निरीक्षक कमल कुमार लुंठी, एसआई सुखपाल मान, संजीव थपलियाल, कां. जयराज, अजय नेगी, हरजेन्द्र, सुरेश, सुनील, राहुल, उदय, नानक, करम, नरेन्द्र, कांस्टेबल अक्षय (एफएसएल) व कांस्टेबल हरीश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *