साबरमती जेल के लिए अतीक का काफिला रवाना, 13 अप्रैल को सुनवाई

प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज पुलिस साबरमती जेल से लेकर रवाना हुई है। अतीक अहमद ने कहा कि मुझे जान से मारने की साजिश हो रही है। राजस्थान के डूंगरपुर में अतीक का काफिला रुका है। पुलिस ने अतीक को कुछ देर के लिए वैन से बाहर निकाला। 
माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और भांजी उंजिला ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी डाली है। आयशा नूरी ने सीजेएम कोर्ट में वकील के जरिए सरेंडर अर्जी दी गई। आयशा नूरी और उंजिला की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट 13 अप्रैल को अर्जी पर सुनवाई करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *