चार मासूमों की दर्दनाक मौत,सीएम ने जताया शोक 

आज हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र में मैकपुर गांव में दर्दनाक हादसे से हाहाकार मच गया है। यहां सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूबकर चार मासूम बच्चों को मौत ने निगल लिया। मैकेपुर निवासी शब्बीर अली का पुत्र अजमत (11) और सद्दाम (14) गांव के ही शौकीन अली की पुत्री खुशनुमा (12) और पुत्र मुस्तकीम ( 10 ) सड़क किनारे खेलने गए थे जहांगड्ढे में भरे पानी में गिर गए। चारों की डूबकर मौत हो गई। 

अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, क्षेत्र के गांव में गड्ढे में भरे पानी में चार बच्चे डूबकर मए गए हैं। ग्रामीणों ने तीन बच्चों के शवों को निकाल लिया है अभी एकबच्चे की तालश जारी है।  पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी निवासी सगीर अहमद ने बताया कि गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई हुई थी। गड्ढों में बारिश का पानी भी भर गया है। गुरूवार आज चार बच्चे उधर से निकल रहे थे, जो कि इन गहरे गड्ढों में भरे पानी में डूब गए। मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो आनन फानन उन्होंने डूबे हुए बच्चों को निकालने की कोशिश की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *