बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं में युवक मनोज को एक चूहे को मारना इतना भारी पढ़ जायेगा,इस चूहे की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके खिलाफ 30 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। यह मामला बीते साल 25 नवंबर को हुआ था। आरोपी मनोज के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दाखिल किया गया है।
यह था घटनाक्रम
बीते साल 25 नवंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के पनबड़िया निवासी मनोज कुमार ने घर से चूहा पकड़ा गया जहां वो चूहे की पूंछ में पत्थर बांधकर घर के बाहर नाले में डुबों रहे थे और पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा वहां से गुजर रहे थे। विकेंद्र ने मनोज को ऐसा करने से रोका तो उनसे बहस करने लगा। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो विकेंद्र ने पुलिस को बुला लिया। विकेंद्र आरोपी मनोज पर एफआईआर दर्ज कराने की जिद करने लगे। पुलिस उसी दिन आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले गई।
इसके बाद चूहे का बरेली के आईवीआरआई में पोस्टमार्टम हुआ जहां विकेंद्र एफआईआर दर्ज करने के लिए जिद्द की। पुलिस ने बाद में विकेंद्र की तहरीर पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई और मनोज को कच्ची जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस चूहे की हत्या के मामले की जांच में जुटी रही। और अब जाकर इस मामलें में 30 पन्नो चार्जशीट दाखिल की है।

