कई महीनों से रुके वेतन की मांग को लेकर देहरादून के इंद्रेश अस्पताल के डॉक्टर धरने पर

देहरादून : कोरोना संक्रमण के खतरनाक दौर में मरीज़ों के लिए अपनी जान दाव पर लगाकर इलाज देने वाले डॉक्टर्स अब आक्रोशित हो गए है जिसके चलते राजधानी देहरादून में सही समय पर वेतन न मिलने के विरोध में आज इंद्रेश अस्पताल की ओपीडी के बाहर डॉक्टर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज (शनिवार) को इन डॉक्टरों से साथ ही वेतन न बढ़ने पर इंटर्न डॉक्टर्स भी इस धरने में शामिल हुए हैं। 

सूत्रों की मानें तो,अस्पताल में शनिवार को डॉक्टरों का आक्रोश फुट गया और डॉक्टरों ने ओपीडी से कार्य बहिष्कार कर मुख्य गेट पर धरना दिया। वहीं उन्होंने प्राचार्य और एमएस से भी वार्ता भी की। कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। 

दरअसल,मामला ये है कि,कई महीनों से सभी डॉक्टर्स की सैलेरी बकाया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समझाने के बाद सुबह करीब 11:30 बजे धरना समाप्त कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि उन्होंने केवल सांकेतिक धरना दिया है। अब यदि वेतन नहीं दिया जाता है तो वह आगे भी इस प्रदर्शन को जारी रखेंगें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *