बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह प्रेशर आईईडी की जद में आकर एक सीएएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर शहीद हो गए हैं।
खबर के अनुसार, जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार कैम्प से आज सोमवार कि सुबह सीएएफ के जवान सड़क निर्माण कि सुरक्षा में एटेपाल की तरफ निकले थे जहां एटेपाल कैम्प से करीब प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ और सीएएफ के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर (एपीसी) विजय यादव उसमें शहीद हो गये। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के राजपुर के रहने वाले हैं। शहीद के पार्थिव शरीर को भैरमगढ़ लाया जा रहा है।

