ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की उत्तराखंड सीएम ने की समीक्षा,अधिकारीयों को मिले निर्देश

ऋषिकेश: देवभुमि उत्तराखंड की सभी पर  सरकार सख्ती से कदम उठा रही है जिसके चलते आज प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का निरिक्षण किया और अधिकारीयों से इसकी समीक्षा ली। सीएम ने अधिकारियों से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की तैयारियों और काम पर पूरी जानकारी सुनी और समझी।रेल लाइन पर अधिकारियों को शीघ्र कार्य करवाने के आदेश दिए हैं।  आज सीएम को अधिकारीयों ने रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से  प्रगति को लेकर प्रेजेंटेशन दिखाई गई। उन्होंने कहा कि डोईवाला गंगोत्री रेलमार्ग को ऋषिकेश से जोड़ा जाएगा। और आगे जाकर ऋषिकेश में जीआरपी का मुख्यालय भी बनेगा। 


सीएम ने मौके पर कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेल लाइन निर्माण में जो भी समस्याएं आ रही हैं उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से दूर किया जा रहा है। आईडीपीएल की भूमि पर बसे कृष्णा नगर को वन विभाग की ओर से खाली कराने के मामले में उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विकास करना है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सीएम धामी ने गुल्लर डोगी, टिहरी जाकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *