आज सोमवार को नेशनल हेराल्ड प्रकरण में ईडी दफ्तर में राहुल गांधी की पेशी हैं जिसके लिए बहन प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें पहुंचकर दफ्तर के बाहर आ गई हैं। वरिष्ठ अधिकारियो की उपस्थिति में राहुल से पूछताछ जारी है। प्रकरण से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी के दफ्तर पहुंच गए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के समर्थक देशभर में प्रदर्शन करके इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने दिल्ली में प्रदर्शन की मंजूरी नहीं दी हैईडी दफ्तर के भीतर राहुल गांधी से पूछताछ हो रही है। इस बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के समर्थन में कांग्रेस आज उतरी है। जो जेल से बेल पर हैं उन्होंने घोषणा की है कि आओ दिल्ली को घेरो।कांग्रेस शासित मंत्रियों को आमंत्रित किया गया। एजेंसी पर इस तरह से दबाव डालने को आप क्या नाम देंगे? नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी के खिलाफ कांग्रेस समर्थकों ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया।
ईडी दफ्तर में राहुल से सवाल जवाब,प्रियंका गांधी दफ्तर के बाहर

