मचा बवाल, पुलिस पर हमला,एक घंटे का अल्टीमेटम

सिख संगठन वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की तरफ से अजनाला पुलिस को दी गई धमकी के बाद आज गुरुवार को अजनाला थाने के बाहर अमृतपाल के हजारों समर्थकों ने तलवारों और बंदूकों के साथ हंगामा किया है। अमृतपाल के समर्थकों ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ा है और अमृतपाल के समर्थकों ने कुछ पुलिस कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट भी की है। कुछ गाड़ियां भी भीड़ में शामिल लोगों की तरफ से तोड़ी गई है।

भीड़ ने पुलिस नाकों पर हमला किया तो वहां तैनात पुलिस कर्मचारी पीछे हट गए।यहां अमृतपाल और उसके समर्थक मार्च करते हुए थाने के बिल्कुल बाहर आ गए और साथ अमृतपाल के समर्थकों ने थाने के बाहर धरना दिया, अमृतपाल ने सरकार को एक घंटे का समय दिया है और पुलिस अधिकारी अमृतपाल के समर्थकों के साथ बातचीत कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई समझौता होने की खबर नहीं है। अमृतपाल और उसके समर्थक इस बात की मांग कर रहे हैं,और उनके ऊपर हुई एफआईआर को रद्द करने के लिए भी कह रहे हैं। अमृतपाल सिंह ने कहा कि केवल एक राजनीतिक मकसद से प्राथमिकी दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *