आज गुरूवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर असम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान से उतारकर गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अन्य नेताओं के साथ रायपुर में हो रहे अधिवेशन में अटेंड करने जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि नियमों के तहत असम पुलिस की अपील पर कार्रवाई की गई है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पवन खेड़ा का पहले मेडिकल हुआ और उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया और जहां इस मामले में सुनवाई चली। पवन खेड़ा की ओर से मनु सिंघवी ने उनकी पैरवी की गई. उन्होंने सुनवाई के दौरान कोर्ट में खेड़ा की गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की मांग की है। सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को राहत देते हुए द्वारका कोर्ट को अंतरिम जमानत देने का निर्देश दिया। रायपुर जाने से रोक दिया गया। कांग्रेस ने पहले दावा किया कि पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में लेने का प्रयास किया है।
पवन खेड़ा को मिली अंतरिम जमानत,एयरपोर्ट से हुए थे गिरफ्तार

