तुर्किये और सीरिया में भूकंप के कहर से हाहाकार मच गया है, इस भयावह भूकंप से अभी तक आठ हजार से ज्यादा जाने गयीं हैं। करीब 35 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मृतकों और घायलों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। बड़ी तादात में लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। मलबे के नीचे लोगों के जिंदा होने आशंका को देखते हुए राहत-बचाव का काम भी काफीचल रहा है। जो जिंदा हैं, वो मलबों के ढेर में अपनोंकी तलाश में लगे हुए हैं। दिनरात मलबे की खुदाई चल रही है। लोग हाथों से भी मलबा साफ कर रहे हैं। कई जगहों पर रेस्क्यू करने वालों की कमी पड़ गई है। मलबे के अंदर से जिंदा लोग चीख रहे हैं, लेकिन उनकी मदद करने वाला कोई नहीं है।
अमेरिका, चीन समेत कई देशों से दोनों देशों को मदद पहुंचाई जा रही है। इसके बावजूद रेस्क्यू टीम कम पड़ गई है। हालात इतने बुरे हैं कि मलबे के अंदर से जिंदा लोग चीख रहे हैं और उन्हें सुनने वाला कोई नहीं है। \
WHO का बयान –विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एक दिन पहले ही आशंका है कि मृतकों की संख्या आठ गुना से ज्यादा होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि बड़े पैमाने पर भूकंप से 23 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हो सकते हैं।

